फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रक्तदान महादान

रक्तदान महादान

Fri, 06 Oct 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान महादान
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान के बाद प्रशस्तिपत्र के साथ महादानी
रक्तदान कर उन्नीस लोग बने महादानी
विज्ञापन

रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई दान नहीं : प्रमुख सचिव
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महादानियों को प्रशस्तिपत्र देकर किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब जौनपुर की ओर से गुरुवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 19 लोग रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रमुख सचिव दुग्ध विकास एवं प्रशासन डॉ. सुधीर एम बोबडे़ ने फीता काटकर किया।
इस दौरान डॉ. बोबड़े ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई दान नहीं है। 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक युवतियों को रक्तदान करना चाहिए। रक्त दान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं आती है बल्कि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। वैसे तो हर तीन माह पर रक्तदान किया जा सकता है लेकिन हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जारी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने कहा कि रक्तदान इंसानियत को बढ़ावा देता है। रक्तदान कर हम सब राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन कर सकते हैं। रक्तदान ही महादान है। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है। इसमें सभी को भाग लेना चाहिए। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डा. कमर अब्बास ने रक्तदान के फायदे बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इसके पूर्व रोटरी क्लब के अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, सचिव अमित कुमार पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, डा. मनोज वत्स, आईबी सिंह, अतुल सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, रवि सिंह आदि ने अतिथियों को बुके प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इनसेट
उत्साह देख एमएलसी के गनर ने भी किया रक्तदान
जौनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान के प्रति उत्साह देखकर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू के गनर दीपक सिंह ने भी रक्तदान किया। महिलाओं में भी उत्साह के साथ रक्तदान किया। चार महिलाओं का रक्त लेने से चिकित्सकों ने मना कर दिया। शिविर में रक्तदान करने वालों में रोटरी क्लब के स्वतंत्र कुमार पटेल, तहजीम फातमा, संतोष प्रजापति, अखिलेश कुमार सिंह, दीपमाला जायसवाल, चेतना साहू, अमित कुमार पांडेय, आशीष शुक्ला, श्वेताभ रंजन श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, दीपक सिंह, शिवांशु श्रीवास्तव, छाया सिंह, प्रियंका पांडेय, नीलम, आर कुमार, आशीष सहित 19 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदानियों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इनका रहा सहयोग
जौनपुर। रक्तदान शिविर में मेडिकल आफिसर डा. सायन दास, अली अहमद खान, लैब टेक्नीशियन हृदय कुमार कुशवाहा, आलोक मणि त्रिपाठी, शैलेश कुमार, साकेत कुमार प्रधान, चंद्र प्रकाश सिंह, अंकित राय, पंकज कुमार, दीक्षा राय, शालिनी मौर्य आदि ने ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने सहयोग किया।

इनसेट
शिविर में इनकी रही उपस्थिति
जौनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में सीडीओ आलोक सिंह, सीएमओ डा. ओपी सिंह, सीएमएस डा. एसके पांडेय, डीडीओ दयाराम, एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी, पत्रकार अनिल पांडेय, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंघानिया, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, रोटरी क्लब के श्यामबहादुर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, जयकिशन साहू, संजय बैंकर, नीलम सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, केके मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ, प्रदीप सेठ, विशाल गुप्ता, अजय चौरसिया, एडवोकेट सुभाष शुक्ला, रजनीश शुक्ल मोनू, एडवोकेट रवींद्र विक्रम सिंह, स्वच्छ गोमती अभियान के संयोजक गौतम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed