फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नवरात्रि की तैयारियां शुरू

नवरात्रि की तैयारियां शुरू

Wed, 20 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
नवरात्रि की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

जौनपुर। गुरुवार से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व की तैयारी जिले भर में शुरू हो गई है। आयोजक पूजा पंडालों के निर्माण कार्य में जुट गए है। जिले भर में सैकड़ों स्थानों पर पूजा पंडालों में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर उपासना की जाती है। श्रद्धालुओं द्वारा पूजा पंडालों का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने की कवायद शुरू है। पूरे जिले में 521 स्थानों पर मूर्तियां स्थापित की जाएंगीं।
शहर में तकरीबन अस्सी से अधिक स्थानों पर प्रतिमाएं रखी जा रही हैं। जहां पंडाल करीब-करीब बनकर तैयार हो गया है। शीतला चौकियां धाम में भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं पीएसी नवरात्र के एक दिन पूर्व से ही तैनात कर दी गई है। जगह-जगह पंडालों के निर्माण से कई स्थानों पर आवागमन में बाधा न हो इसके लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के दियांवा नाथ मंदिर प्रांगण में ग्रामीण माँ का भव्य पंडाल बनाने में जुटे है। मंदिर परिसर में नौ वर्षों से मां की आराधना की जा रही है। इसी प्रकार नगर में भी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पंडालों का निर्माण शुरू हो चुका है। इस वर्ष नवरात्रि पर्व 21 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेगा। 30 सितंबर को दशहरा पर्व का आयोजन होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
डीएम को दिया पत्रक
केराकत। आगामी नवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें नवरात्रि त्यौहार के नव दिन तक दुर्गा पंडालों व कस्बा में सुरक्षा ब्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने व साफ सफाई दुरुस्त रखने की मांग किया। साथ ही साथ नवरात्रि के नव दिन तक बिजली 24 घंटे तक आपूर्ति करने की भी मांग की। इस मौके पर नितिन सोनकर, संतोष कुमार शर्मा, अरुण कन्नौजिया, सूरज कुमार विश्वकर्मा, रोहित सोनकर, राहुल सोनकर, कमलेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


53 स्थानों पर सजेगा मां भगवती का दरबार
घनश्यामपुर। बदलापुर क्षेत्र में नवरात्र के पावन पर्व पर क्षेत्र में 53 स्थानों पर मां भगवती का दरबार सजाया जा रहा है। मां भगवती का पंडाल सजाने का काम पंडाल पूजा समितियों द्वारा प्रचलन में है। नवरात्र के मौके पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शांति पीस कमेटी की बैठक भी प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्र ने कराई है। उपस्थित लोगों से उन्होंने नवरात्र का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया। उन्होंने त्योहार पर खलल और अशांति फैलाने वालों को भी आगाह किया है कि यदि ऐसे लोगों के बारे में जानकारी मिली तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed