{"_id":"59c164e04f1c1b30688b56c2","slug":"15058465281325-10-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हडिय़ा पीजी कालेज सिंगरामऊ को 25-10 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हडिय़ा पीजी कालेज सिंगरामऊ को 25-10 से हराया
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा संचालित अंतर महाविद्यालयी दो दिवसीय पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को राजा हरपाल सिंह पी जी कॉलेज सिंगरामऊ व हडिया पीजी कॉलेज इलाहाबाद के बीच खेला गया। हडिया पीजी कॉलेज इलाहाबाद ने 25 22 , 25 10 से सिंगरामऊ पीजी कॉलेज को हराकर पहला स्थान प्राप्त कर लिया। इसके पूर्व तीसरे स्थान के लिए टीडी पी जी कॉलेज जौनपुर व पी जीकॉलेज गाजीपुर के बीच तीन सेटो में मैच खेला गया जिसे पी जी कॉलेज गाजीपुर ने 15-8 व 15-13 से टीडीपीजी कॉलेज जौनपुर को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर टी डी पी जी कालेज जौनपुर रहा । अंतर महाविद्यालय वालीबाल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस विद्यालय परिसर से ही हम अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत किए थे। इसके पूर्व उन्होंने विद्यालय के संस्थापक ठाकुर समर बहादुर सिंह वह मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना कुलगीत तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने आए हुए खिलाड़ियों अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध सचिव डॉ. विजय प्रताप सिंह तथा संचालन डॉ. गायत्री प्रसाद सिंह व रामचंद्र सिंह ने किया। डॉ. संजय नारायण सिंह, डॉ. अलकेस्वरी सिंह, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. अजय सिंह, आमोद कुमार सिंह, द्वारिका यादव, रतन कुमार सिंह, रतन कुमार गुप्ता, प्रतिभा सिंह, राहुल कुमार साह,ू अजय कुमार सिंह, रायसाहब सिंह, डॉ. पूनम सिंह आदि मौजूद रहे।