{"_id":"59bd76024f1c1b8b688b4f82","slug":"15055887669-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी व्यापारी लगवाएं कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी व्यापारी लगवाएं कैमरे
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों से प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की गई।
बैठक में समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा, दशहरा के त्योहारों एवं ताजिया के अवसर पर नगर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, सड़कों को गड्ढामुक्त करने, विद्युत आपूर्ति को दुरूस्त रखने का मामला उठाया गया। डीएम ने बताया कि अवांछनीय तत्वों से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल जिसमें सादे वर्दी में महिला पुलिस का इंतजाम कर दिया गया है। कंट्रोल रूम स्थापना कर दी गई है। ईओ नगरपालिका को साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने तथा अधिअभि विद्युत व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी को निर्देशित किया कि नगर में प्रमुख स्थानों पर सीसी कैमरा लगाया जाय तथा व्यापारियों से अनुरोध करें कि वे अपने प्रतिष्ठानों सामने एक कैमरा अवश्य लगाएं ताकि अवांछनीय तत्वों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि पर्याप्त सुरक्षा रहेगी फिर भी सभी के सहयोग की पूर्व की भांति अपेक्षा रहेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वच्छता हेतु सभी सदस्यो एवं उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि गांव, गली में साफ-सफाई रखें तथा आसपास न गंदगी न होने दें। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू, साजिद हमीद, जाफर अहसन जाफरी, अली मंजर डेजी, मोतीलाल, रानू ,मौजूद रहे।