फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आधे शहर में बिजली गुल, बढ़ा पेयजल संकट

आधे शहर में बिजली गुल, बढ़ा पेयजल संकट

Sun, 17 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
आधे शहर में बिजली गुल, बढ़ा पेयजल संकट
जौनपुर। तकनीकी गड़बड़ी और ट्रांसफार्मर जलने की वजह से शहर के आधे हिस्से में शुक्रवार पौने नौ बजे से शनिवार की देर शाम तक बिजली गुल रही। इसके चलते उमस भरी गर्मी में लोग रात में सो नहीं पाए। शनिवार को जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नईगंज में ब्रेकर की खराबी और हुसेनाबाद 33 केवीए के उपकेंद्र में आई तकनीकी गड़बड़ी से बिजली कटी हैै।
विज्ञापन

जिले भर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। शुक्रवार की रात पौने नौ बजे तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली कट गई जिससे रूहट्टा, सहकारी कालोनी, बैंकर्स कालोनी, ओलनगंज, तारापुर कालोनी, जहांगीराबाद, परमानतपुर, नईगंज, पालीटेक्निक सहित कई इलाकों में बीस घंटे से बिजली गुल है। लोग उमस एवं गर्मी से परेशान हैं। शहर के आधे इलाके में बीस घंटे से बिजली नहीं होने के कारण पेयजल संकट पैदा हो गया है। पानी के अभाव में समय से स्कूल नहीं जा सके है। बैंकों के सर्वर फेल हो गए हैं। घरों में इनर्वटर की बैटरी भी डिस्चार्ज हो गई है जिससे लोग पंखे की हवा के लिए भी तरस गए हैं। रूहट्टा मोहल्ले में शुक्रवार की शाम ट्रांसफार्मर फूंक गया। दूसरा ट्रांसफार्मर लगा भी नहीं था कि नईगंज फीडर का ब्रेकर खराब हो गया। हुसैनाबाद में भी तकनीकी खराबी आ गई। विभागीय अधिकारियों ने गड़बड़ी दूर करने में जुटे हैं लेकिन देर शाम तक बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई थी। अधीक्षण अभियंता एके मिश्र ने कहा कि शहर के नईगंज में तकनीकी खराबी के चलते बिजली कटी है। गड़बड़ी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। मांग के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है। लखनऊ से आकस्मिक कटौती की वजह से बिजली की सप्लाई कम हो पा रही है। मौसम की वजह से दिक्कत बढ़ी है।
विज्ञापन



धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर
घनश्यामपुर/मछलीशहर । महराजगंज रोड पर लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की सुबह धूं-धूं कर जल गया। जल रहे ट्रांसफार्मर से निकल रहे धुआं के चलते बीस मिनट तक यातायात ठहर सा गया। यह ट्रांसफार्मर दस दिन पूर्व ही लगा था। इसके फिर जल जाने से लोग परेशान हैं। जलापूर्ति भी ठप है। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने को लेकर व्यापारियों में नाराजगी हैै। एसडीओ एचके प्रजापति ने कहा कि जिले में ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मछलीशहर के बटनहित गांव में एक सप्ताह पहले लगा ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोड अधिक होने से लगने के डेढ़ से दो माह के बीच ट्रांसफार्मर जल जाता है। पुरानीबाजार में लगा ट्रांसफर्मर एक सप्ताह में दूसरी बार जलने से बिजली गुल है जिससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। अवर अभियंता ने सोमवार को ट्रांसफार्मर लगने की उम्मीद जताई है।



व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
घनश्यामपुर। क्षेत्र के व्यापारियों ने सोमवार तक बिजली आपूर्ति नहीं होने की दशा में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। शनिवार को राम जानकी मंदिर परिसर में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि बिजली कटौती के चलते व्यापार मंदा हो गया है। सोमवार को बिजली आपूर्ति नहीं दी गई तो वे मंगलवार को दूकानें बंदकर आंदोलन करेंगे। बैठक में व्यापारी नेता चंचल सिंह, आनंद सेठ, अच्छेलाल , दीपक मोदनवाल , अच्छेलाल , लोलारक , डा. अनिल गुप्ता , महेंद्र सेठ , सुरेंद्र सेठ आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed