{"_id":"59bacd734f1c1b27688b493b","slug":"150541454120-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों की संख्या कम देख भड़के राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों की संख्या कम देख भड़के राज्यमंत्री
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करंजाकला (जौनपुर)। पीएम आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत पत्र प्राप्त करने के लिए काफी कम लाभार्थियों को उपस्थित देख राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने नाराजगी प्रकट किया। इस दौरान बीडीओ को जमकर फटकार लगाई। साथ ही कार्यक्रम निरस्त कर दूसरे दिन कराने का निर्देश दिया।
करंजाकला ब्लाक सभागार में गुरूवार को प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र
वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव द्वारा लाभार्थियों केे स्वीकृति पत्र वितरित किया जाना था। इस दौरान कुल 126 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया जाना था।लेकिन ब्लाक सभागार में 15 लाभार्थी ही स्वीकृति पत्र लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करने जब राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, सांसद केपी सिंह
और जफराबाद विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह पहुंचे। इस दौरान लाभार्थियों की संख्या काफी कम देख राज्यमंत्री भड़क उठे। इस दौरान बीडीओ को जमकर फटकार लगाते हुए कार्यक्रम निरस्त कर दिया। दूसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन