{"_id":"59bacc744f1c1b1b688b4a97","slug":"15054142861-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वेण्डर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वेण्डर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। आरपीएफ चौकी प्रभारी पर हुए जानलेवा हमले में जीआरपी ने अवैध वेंडर व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती चौकी प्रभारी की हालत स्थिर बताई गई है।
जीआरपी चौकी प्रभारी अतुल्य पाण्डेय ने बताया घायल दरोगा अशोक प्रताप सिंह की तहरीर पर तीन के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव व देर रात इलाहाबाद से पहुंचे क्षेत्राधिकारी विमल किशोर श्रीवास्तव ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ किया। जीआरपी का दावा है कि पकड़े गए आरोपित श्रवण कुमार पुत्र गुलाब चंद निवासी गंगापुर धुलिया थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर ने अपना जुर्म स्वीकार किया। चौकी प्रभारी अतुल्य पांडेय के मुताबिक आरोपी पूर्व में वेंडर रहा है जिसके पास से पुराना लाइसेंस मिला है। नया लाइसेंस उसके पास नही मिला है। प्रेस प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत आरोपित ने नया लाइसेंस ठेकेदार के पास होने की बात कहते हुए बताया कि आयेदिन आरपीएफ प्रभारी द्वारा गाली-गलौज दिये जाने व स्टेशन से भगाने की धमकी दी जाती थी। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया। दो अन्य आरोपियों की तलाश में जीआरपी ने पूरी रात दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन