{"_id":"59b437c64f1c1be67f8b578f","slug":"15049830018-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार शिक्षकों का बकाया है पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार शिक्षकों का बकाया है पांच करोड़
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान दिए जाने वाला मानदेय का भुगतान अधर में लटक गया है। बकाया मानदेय भुगतान के लिए विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ अब आंदोलन की तैयारी कर रहा है। 12 सितंबर को नगर पालिका टाउन हाल मैदान पर आयोजित बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
संगठन के जिलाध्यक्ष राममूरत यादव ने बताया कि अप्रैल 2005 से जनवरी 2006 तक विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान दिया जाने वाला मानदेय का भुगतान आजतक नहीं हो सका है। प्रत्येक शिक्षक को प्रति माह 2500 रुपये की दर से भुगतान होना है। जिले में करीब दो हजार शिक्षकों का पांच करोड़ बकाया है। बकाया मानदेय के भुगतान के लिए सुप्रीम कोर्ट से भी सरकार को आदेश हो चुका है। बावजूद इसके सरकार मानदेय भुगतान में टालमटोल कर रही है। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति तय की जाएगी।