{"_id":"59ada32b4f1c1bf3278b5341","slug":"150455173617-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता ने बाहर से दवा मंगाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता ने बाहर से दवा मंगाने का लगाया आरोप
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज में चिकित्सालय का निरीक्षण करते संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक
शाहगंज। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य जीसी द्विवेदी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्यव्रत त्रिपाठी के साथ सोमवार को राजकीय पुरुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एक महिला मरीज ने नर्स पर पांच सौ रुपये मांगने और बाहर की दवा मंगाने का आरोप लगाया। संयुक्त निदेशक ने व्यवस्था सुधारने का निर्देश चिकित्सा अधीक्षक को दिया।
संयुक्त निदेशक ने उपस्थित पंजिका, स्टाक रजिस्टर, ड्यूटी चार्ट आदि का निरीक्षण किया। महिला वार्ड, लेबर रूम, स्टाफ रूम को भी देखा। महिला वार्ड में भर्ती प्रसूता सुमन देवी पत्नी सिकंदर निवासी नटौली कस्बा शाहगंज ने नर्स पर आरोप लगाया कि उससे पांच सौ रुपये लिए गए। बड़ागांव निवासी पूजा मौर्या पुत्री उमापति मौर्य व शुभम तिवारी पुत्र श्रीकृष्ण तिवारी निवासी लवायन थाना खुटहन की पर्ची पर बाहर की दवाएं लिखी गई मिलीं। महिला वार्ड के शौचालय में पानी की सुविधा खराब होने पर उसे ठीक कराने का निर्देश दिया। जेडी ने चिकित्साधीक्षक को अविलंब व्यवस्था में सुधार करने की हिदायत दी। उन्होंने ने कहा अस्पताल में मरीजों की आमद अधिक है। सर्जन व एमडी की जल्द नियुक्ति होगी। अस्पताल में अग्नि शमन की व्यवस्था कराई जाएगी।