{"_id":"59a85d314f1c1b01278b4b83","slug":"15042061371740-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाकर लौट रहे अधेड़ से जालसाज ने 40 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाकर लौट रहे अधेड़ से जालसाज ने 40 हजार उड़ाए
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। पंजाब के लुधियाना से कमाकर लौट रहे एक अधेड़ को गुरुवार की सुबह झांसा देकर बाइक सवार उसका बैग लेकर भाग गया। बैग में 40 हजार रुपये, दो बैंकों के पासबुक, एटीएम कार्ड समेत अन्य कीमती सामान थे। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने आरोपी की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला।
सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव निवासी रामसूरत यादव (50) लुधियाना से कमाकर टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन से आए। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे वह शाहगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे। वहां से घर जाने के लिए वह रोडवेज बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक दूकान से मिठाई खरीदी। दूकान के पास ही एक बाइक सवार ने रामसूरत से कहा कि वह भी बाइक से उसके घर की ओर अरसिया जा रहा है। रामसूरत को अपनी बातों में फंसाकर उसे बाइक पर बैठा लिया। मिठाई से भरा थैला बाइक चालक ने हैंडल में लटका लिया। सुल्तानपुर मार्ग स्थित बड़ौना के पास पहुंचने पर बाइक चालक ने मिठाई का डब्बा गिरा दिया। करीब दो सौ मीटर दूर जाकर उसने बाइक रोक दी और रामसूरत को मिठाई का डब्बा उठाने के लिए भेज दिया। रामसूरत जैसे ही मिठाई के डब्बे के पास पहुंचा कि बाइक चालक रामसूरत का बैग लेकर भाग गया। बैग में 40 हजार नकद के अलावा दो बैंकों के पासबुक, एटीएम कार्ड समेत अन्य कीमती सामान थे। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ला और प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे। आरोपी बाइक चालक की तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।