फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नौ सूत्री मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

नौ सूत्री मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
नौ सूत्री मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन
ब्लाक पर प्रदर्शन के बाद बीडीओ को ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक
विज्ञापन

जौनपुर। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने गुरुवार को जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों के प्रदर्शन के चलते ब्लाकों पर कामकाज प्रभावित रहा।

बरसठी: ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष डीपी शुक्ला के नेतृत्व में नौ सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस दौरान रोजगार सेवकों ने स्थायी कर राज्यकर्मचारी का दर्जा देने, जब तक स्थायी न हों तब तक ग्राम पंचायत अधिकारी की नई भर्ती न करने, बढ़े हुए मानदेय और बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग की। इस मौके पर रोशन सरोज, राजेन्द्र प्रसाद, सुशील पांडेय, चंद्रसेन, बृजेश, सुजीत, संजय श्रीवास्तव, राजकुमार, अनुज सिंह, रंजीत कुमार, संगीता, साधना, रीना मौर्य उपस्थित रहीं। डोभी: पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाने समेत नौ सूत्रीय मांगो को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी कर नारेबाजी की। इसके चलते दो घंटे तक काम ठप रहा। इस मौके पर अखिलेश कुमार, राजकुमार पांडेय, ऋ चा सिंह, भगवंत, पूजा, सरिता, नीलेश, कमलेश, सीमा, संगीता, अनिल सोनकर मौजूद रहे। महराजगंज: ग्राम रोजगार सेवकों ने संतोष मिश्र की अगुवाई में ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया और बीडीओ सतीशचंद पांडेय को सौंपा। इस मौके पर संतोष कुमार, सूर्यलाल उमर, मूलचंद, फूलचंद, दुर्गेश, सुनीता, संजू बर्मा, बीरेन्द्र आदि मौजूद रहे। सुईथाकला: रोजगार सेवकों ने ब्लाक गेट के सामने ताला बंदी करके सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और बीडीओ सुभाष चंद्र सरोज को पत्रक सौंपा। इस दौरान अखिल गुप्ता, रामवृक्ष यादव, मो. हसन अब्बास, पुष्पा देवी मौजूद रहे। घनश्यामपुर: ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर विद्याकान्त शुक्ल, ओपी मिश्र, रमापति यादव, रमेश यादव, साहब लाल, सुभाषचंद्र यादव, राकेश कुमार, मनोज कुमार, वृजलाल, वृजेश कुमार यादव, रामलखन आदि मौजूद थे। खुटहन: रोजगार सेवकों ने ब्लाक अध्यक्ष जिला अजीत यादव के नेतृत्व में ताला बंद कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुरेंद्र प्रजापति, अजीत कुमार, सचिन वर्मा, विनोद कुमार, त्रिभुवन, संतोष तिवारी, रंजीत, कंचन आदि उपस्थित रहीं। बक्शा: रोजगार सेवकों ने ब्लाक गेट के सामने ताला बंदी करके सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इसमें दिनेश कुमार, राकेश कुमार, प्रदीप गौतम, आलोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed