फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं

डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं

Tue, 29 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं
जौनपुर। विकास भवन सभागार में सोमवार को हुई जिला उद्योग और सीडा उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने अधिकारियों को औद्योगिक आस्थानों में सड़क, नालियों को दुरुस्त करने के अलावा अन्य समस्याएं दूर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। उपायुक्त उद्योग उमेश सिंह ने आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने अधिशासी अभियंता विद्युत एससी सोनौदिया को सिद्दीकपुर में विद्युतीकरण कार्य शीघ्र कराने और औद्योगिक आस्थान जगदीश पट्टी में स्वतंत्र फीडर की स्थापना के लिए शीघ्र आगणन देने का निर्देश दिया। जगदीश पट्टी में नाली व सड़क मरम्मत के लिए पत्र प्रेषित करने, शाहगंज बिलारमऊ से चिरैया मोड़ तक दो किमी सड़क पर 15 सितंबर से कार्य शुरु कराने का निर्देश दिया। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र सिधवन में सड़क व नाली मरम्मत कराने, सतहरिया में उपायुक्त वाणिज्य कर को जीएसटी पर कार्यशाला कराने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग को सतहरिया में खराब सड़क व नाली की जांच पंद्रह दिनों में तकनीकी कमेटी से कराने का निर्देश दिया। इस दौरान मिनी औद्योगिक आस्थान कौड़िया शाहगंज के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने सड़क, नाली व विद्युत सहित ढांचागत सुविधाएं देने व अवैध कब्जा हटवाने का अनुरोध किया। डीएम ने उद्यमियों से जौनपुर-2022 के लिए अपना बहुमूल्य सुझाव उपलब्ध कराने की अपील की। बैंकों में सिक्का नहीं लेने के प्रकरण में लिखित प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराने को कहा। इससे एलडीएम एमपी राय से लिखित रिपोर्ट लेकर आरबीआई से कार्रवाई कराई जा सके। इस अवसर पर सीडीओ आलोक सिंह, उद्यमी संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दु, प्रदेश ब्यापार मंडल अध्यक्ष सुबास गुप्ता, ईंट भट्ठा संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी केके ओझा, एआरटीओ प्रशासन अनिल राय, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी लालता प्रसाद यादव, सुरेंद्र बहादुर सिंह, अनिल सिंह, डा. जयनाथ वर्मा, जेपी सिंह, बाबूराम, अजय कुमार, राकेश सिंह आदि उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed