{"_id":"59a468b34f1c1bdf018b45c5","slug":"15039469352-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में शुरु होगा सुंदरीकरण का कार्य-डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में शुरु होगा सुंदरीकरण का कार्य-डीआरएम
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई जंक्शन के सुंदरीकरण का काम एक महीने में शुरू हो जाएगा। ये बातें उत्तर रेलवे के डीआरएम सतीश कुमार ने सोमवार को जंघई स्टेशन के निरीक्षम के दौरान कहीं। उन्होंने जंघई जंक्शन का सुंदरीकरण कराने के लिए मातहतों से बातचीत की। सुंदरीकरण के लिए तैयार नक्शा भी देखा। वे लगभग 25 मिनट रुकने के बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गए। डीआरएम के जाने के बाद अधिकारी व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
उत्तर रेलवे के डीआरएम सतीश कुमार अपने विशेष सैलून से सवा पांच बजे जंघई स्टेशन पहुंचे। इसके बाद यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षणा हाल, साइकल स्टैंड, बाल उद्यान व सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को शीघ्र दूर करने ओर स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए कार्य में प्रगति करने का निर्देश मातहतों को दिया। डीआरएम ने बनने वाले भवन के नक्शे को भी देखा। उन्होंने ने बताया कि जंघई स्टेशन के सुंदरीकरण का काम एक महीने में ंशुरू हो जाएगा। इस दौरान पहले पुरुष व महिला प्रतीक्षालय, कार पार्किंग, साइकल स्टैंड, महिला व पुरुष शौचालय, स्टेशन पोर्टिको का काम कराया जाएगा। इसके बाद बाकी का काम भी जल्दी शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल, सीनियर सेक्सन इंजीनियर डीएन मिश्रा, विकास गोयल, वाईपी त्रिपाठी, आरपीएफ प्रभारी अरविन्द सिंह, सत्यनारायण यादव,अनंत यादव व जगदीश सिंह उपस्थित रहे। भाजपा नेता आकाश दुबे के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल डीआरएम से मिला। इस दौरान स्टेशन पर व्याप्त अनियमितता को दूर करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में सुरेश कुमार, मदन मिश्रा, संदेश मिश्रा, दीपक गुप्ता,गोली तिवारी व गुलाब यादव शामिल रहे।