{"_id":"59a467c04f1c1bcf018b4643","slug":"15039466921524-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बिजली का दावा दूसरे ही दिन हुआ फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बिजली का दावा दूसरे ही दिन हुआ फेल
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली देने का दावा दूसरे ही दिन सोमवार को ही फेल हो गया। शहर के वाजिदपुर, उमरपुर, चांदमारी, कालीकुर्ती, परमानतपुर, कृषि भवन आदि इलाकों में पांच से छह घंटे की बिजली कटौती हुई। हालांकि विभाग इसे लोकल फाल्ट बता रहा है जबकि लोगों का कहना है कि दोपहर एवं शाम को बिजली नहीं रही। लोगों की मानें तो छह बजे शाम को कटी बिजली रात साढ़े आठ बजे तक नहीं आई। इससे पहले दोपहर में भी रह-रह कर बिजली कटौती हुई थी।
बिजली आपूर्ति का शेड्यूल रविवार से बदल दिया गया है। दो सितंबर तक शहरी इलाकों में 24 घंटे बिजली देने का शेड्यूल तय किया गया है। रविवार को तो स्थिति कुछ गनीमत रही। सिर्फ जदीशपुर इलाके में तीन घंटे बिजली बाधित रही लेकिन सोमवार को तो शहर के दक्षिणी इलाके में बिजली दिन एवं देर शाम को गुल हो गई। परमानतपुर के प्रवीन तिवारी, संजय श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह आदि का कहना है कि दोपहर में भी कई बार कटौती हुई। शाम को छह बजे से बिजली गायब है। देर शाम साढ़े आठ बजे तक नहीं आई। ऐसे में विभाग का दावा सिर्फ हवा हवाई ही दिख रहा है। बता दें कि नए शेड्यूल में ग्रामीण अंचल में दिन में दो घंटे, शाम को साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने, तहसील क्षेत्र में सुबह दो घंटे और दोपहर में सवा घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने की बात अधीक्षण अभियंता एके मिश्रा ने कही थी। उन्होंने कहा था कि दो सितंबर तक जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली दी जाएगी। शहर में 480 ट्रांसफार्मर लगे हैं जिसमें 25 से अधिक ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। कई मोहल्लों में मोबाइल ट्रांसफार्मरों से बिजली की सप्लाई दी जा रही है। तार इस कदर जर्जर है कि कब लाइन में फाल्ट आ जाएगी कहां नहीं जा सकता। सबसे खराब स्थिति वोल्टेज की है। लो वोल्टेज से शहर के 20 से अधिक मोहल्ले जूझ रहे हैं। अधिशासी अभियंता तृतीय एससी सोनोदिया ने कहा कि दो सितंबर तक शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने का शेड्यूल है लेकिन फाल्ट की वजह से कुछ इलाकों में बिजली बाधित रही। इसे ठीक कर बिजली बहाल कर दी जाएगी।-