{"_id":"59a3163c4f1c1bb3488b4704","slug":"150386028619250-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 मेधावी किए गए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 मेधावी किए गए सम्मानित
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मापुर। सद्भावना क्लब की ओर से रविवार को प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज पंचहटिया में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 250 मेधावी छात्रों को मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला सह विद्यालय निरीक्षक मंजूलता वर्मा ने कहा कि क्लब ने प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान कर सराहनीय काम किया है। विशिष्ट अतिथि प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज के चेयरमैन बीपी यादव ने कहा कि शिक्षक राजनीति करते रहते हैं। इससे बच्चों के शिक्षा का स्तर कमजोर हो रहा है। बच्चों को नशा से दूर रहना चाहिए। लगन व परिश्रम से आगे बढ़ा जा सकता है। समारोह को रेनू बैंकर, कैलाशनाथ विश्वकर्मा, अब्दुल हक अंसारी, आनंद प्रकाश ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता क्लब के जिलाध्यक्ष लालजी यादव व संचालन मधुसूदन बैंकर ने किया। संयोजक छोटेलाल यादव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर गुप्त, शिवसहाय यादव, अलमदार नजर, गणेश साहू, मायाशंकर, गौरव यादव, बृजभूषण यादव, धर्मेंद्र, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।