{"_id":"59988fc84f1c1b1b0e8b478b","slug":"150317052418-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला निवासी युवक रविकांत की मौत मामले में पीड़ित परिवार का उत्पीड़न करने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने शनिवार को कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। मृतक युवक की मां का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है जबकि पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
कोतवाली क्षेत्र के रामपुरकला निवासी रामकुमार जायसवाल के पुत्र रविकांत की 17 जून को विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। परिवार वालों का कहना है कि रविकांत को घर से बुलाकर पांच युवकों ने मारापीटा और जहर पिला कर उसकी हत्या कर दी। जबकि युवक की मां दुर्गावती देवी ने रूप से लिखित आरोप लगाया था कि जब वह बेटे के शव के पास खड़ी रो रही थी तब पुलिस ने उससे सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया था। पुलिस ने हत्या की तहरीर तक नहीं ली और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी । न्यायालय के आदेश पर गांव के ही पांच लोगों श्रीनाथ, अंगुज, मिथिलेश, मुन्नू और राजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा पहली अगस्त को दर्ज किया। पुलिस शुरुआत से ही मृतक रविकांत की मृत्यु को आत्महत्या करार दे रही है। पिता रामकुमार का आरोप है कि पुलिस उसके पुत्र के हत्या आरोपियों से मिलकर उन्हें बचा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उसके दूसरे पुत्र श्रीदत्त और गवाह उर्मिला देवी के पुत्र नीरज जायसवाल और अन्य को छेड़खानी और एससी एसटी एक्ट में फंसा रही है। घेराव करने वालों में जायसवाल समाज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह, महामंत्री संतोष जायसवाल, शिवप्रसाद जायसवाल, अमित, धर्मेन्द्र, ताडकनाथ, प्रदीप, ब्रजेश शुक्ला, कमल, क्रांति जायसवाल आदि लोग थे।