फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 15 Aug 2017 12:33 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
भाजपा का ‌तिरंगा यात्रा
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सब्जी मंडी स्थित शहीद पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे जहां शहीदों की कुर्बानियों को याद करने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

नगर में सब्जी मंडी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय और सांसद केपी सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। इससे पहले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। कोतवाली, चहारसू, ओलन्दगंज, जोगियापुर होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्तंभ पहुंचकर यात्रा खत्म हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि वीर सपूतों ने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्हीं की देन है कि हम आजादी के वातावरण में जी रहे है। हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उन वीर शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलकर सुदृढ़ समाज की स्थापना करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, बांकेलाल सोनकर, रामसिंह मौर्य, संदीप तिवारी, पुष्पराज सिंह, धर्मपाल कनौजिया, राजेश श्रीवास्तव बच्चा, मनोज दुबे, मीडिया प्रभारी अभय राय, सुशील मिश्रा, शशि मौर्य, नीरज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रोहन सिंह, विकास शर्मा, आशीष गुप्ता, दिव्यांशु सिंह, भूपेंद्र सिंह, परविंदर चौहान, जाह्नवी श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, अंजना श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव, कृष्ण कांत साहू, विनय सिंह, सुधांशू सिंह, श्रीकांत सोलंकी, अंकुश उपाध्याय, अमित श्रीवास्तव, अमूल्य श्रीवास्तव, अभय कुमार राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बरईपार संवाददाता के मुताबिक भाजपा के सुजानगंज मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्र के बरईपार, सुजानगंज बेलवार आदि बाजारों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, रत्नेश जायसवाल ,यशपाल सिंह ,सतीश दुबे ,जमुना प्रसाद तिवारी ,मनोज उपाध्याय आदि मौजूद रहे । केराकत क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर क्षेत्र के सेनापुर ग्राम स्थित शहीद स्मारक से केराकत के नार्मल स्कूल के मैदान स्थित शहीद स्मारक तक भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर फूलमाला चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। तिरंगा जुलूस का नेतृत्व अखिलेश सिंह ने किया। इस मौके पर सतीश सिंह , विवेक सिंह, विनोद सिंह, डा. नन्दलाल, अरुण कुमार सिंह, जनार्दन सिंह, दशरथ सिंह, नंदा यादव, सतीश सिंह,धीरज विश्वकर्मा, रामदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed