{"_id":"597799224f1c1b2e718b4878","slug":"150101029091294-5-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1294 आए आन लाइन शिकायतों में से 5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1294 आए आन लाइन शिकायतों में से 5
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने जले हुए ट्रांसफार्मर को 72 घंटे के अंदर बदलने का आदेश दिया है लेकिन जिले में शासनादेश का पालन नहीं हो रहा है। जले हुए ट्रांसफार्मर निर्धारित समय में नहीं बदले जा रहे हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण बिजली की आपूर्ति नहीं होने से परेशानियों का सामना कर रहे संबंधित क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जताते हुए विभाग पर उदासीनता का आरोप लगा रहे हैं। उधर, विभाग की मानें तो करीब चार माह में ट्रांसफार्मर फूंकने की कुल 1294 आनलाइन शिकायतें मिली जिसमें 58 का निस्तारण नहीं किया गया है। जुलाई में अबतक लगभग 497 ट्रांसफार्मर फुंके जिसमें मात्र 225 ही बदले जा सके। अभी भी 272 फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा सके हैं।
जनता को 24 घंटे बिजली देने के लिए सरकार बिजली व्यवस्था में सुधार करने का कार्य लगातार कर रही है लेकिन जिले में सरकार की सारी कवायदें फेल साबित हो रही हैं। फुंके ट्रांसफार्मरों को नहीं बदले जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग विभागीय अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। विभागीय आंकड़े पर गौर करें तो जिले में अप्रैल से अब तक 1294 ट्रांसफार्मर फुंकने की आनलाइन शिकायत आई हैं। इसके अलावा मीटर डिफेक्ट, न्यू कनेेक्शन व नो सप्लाई आदि की 1555 आनलाइन शिकायतें प्राप्त र्हुइं। इसमें से अभी तक 135 शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा सका है। वहीं जुलाई माह में अब तक 497 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। इसमें से 272 ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं। विद्युत वितरण खंड प्रथम के क्षेत्र में जुलाई में 170 फुंके ट्रांसफार्मरों में से 70, विद्युत वितरण खंड द्वितीय क्षेत्र में 250 फुंके ट्रांसफार्मरों में से 140 और विद्युत वितरण खंड तृतीय में से 77 फूंके ट्रांसफार्मरों में से 15 ट्रांसफार्मर नहीं बनाए गए हैं। अधीक्षण अभियंता एके मिश्र ने बताया कि आनलाइन शिकायतों का निस्तारण करने के साथ ही फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। बारिश के कारण ट्रांसफार्मर बदलने और शिकायतों के निस्तारण करने में दिक्कत आ रही है। (ब्यूरो)