{"_id":"596bb7ef4f1c1b0e5e8b46e3","slug":"15002317316-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रार कानून गो निलम्बित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रार कानून गो निलम्बित
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनश्यामपुर । सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना बैक डेट में अवैध ढंग से आवंटन की पत्रावलियों को अमलदरामद करने के आरोप में बदलापुर तहसील से संबद्ध रजिस्ट्रार कानूनगो लालमनि को एसडीएम डा. केएस पाण्डेय ने निलम्बित कर दिया है ।
बदलापुर तहसील क्षेत्र के लमहन निवासी सुशील कुमार मिश्र ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देते हुए शिकायत किया था कि संबद्ध रजिस्ट्रार कानून गो लालमनि द्वारा बैक डेट में बगैर किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के कृषि, वृक्षारोपण तथा आवास के लिए पट्टे पर भूमि आवंटन की पत्रावली का अमलदरामद किया गया है । इस प्रकरण की जांच एसडीएम ने तहसीलदार संतोष कुमार से करायी । मामला सही पाए जाने पर एसडीएम ने सम्बध्ध रजिस्ट्रार कानूनगो लालमनि को निलम्बित करते हुए उन्हें निलंबन अवधि तक तहसीलदार के साथ सम्बध्ध कर दिया है ।