फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   15 years old record broken, April itself is experiencing May-June like heat

Jaunpur News: 15 साल का टूटा रिकाॅर्ड, अप्रैल में ही पड़ रही मई-जून जैसी गर्मी

Thu, 24 Apr 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
15 years old record broken, April itself is experiencing May-June like heat
जौनपुर। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अप्रैल में ही मई-जून जैसे हालात हैं। एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री के ऊपर है। अप्रैल में बढ़ते तापमान ने करीब 15 साल का रिकाॅर्ड तोड़ा है। चिलचिलाती धूप और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह 9 बजे के बाद से धूप की तपिश बर्दाश्त नहीं हो रही है। देर रात तक झुलसाने वाली हवा बह रही है। तापमान अधिक होने से लोकल फाल्ट हो रहे हैं। इससे जिले के कई हिस्सों में बिजली कटौती भी हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। लोगों को दिन में तपिश तो सता ही रही है रात में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। पंखे और कूलर भी किसी काम के नहीं आ रहे। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मौसम ने अप्रैल में इतना अधिक तापमान 15 वर्षों बाद हुआ है। वर्ष 2010 में अप्रैल में तापमान 14 डिग्री तक पहुंचा था। आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं लग रहे। सुबह से ही तपिश का प्रकोप शुरू हो गया। धूप से बचने की जुगत में सिर से लेकर पूरा चेहरा ढककर बाहर निकलते दिखे। गर्मी के तीखे तेवर से सड़कों और बाजारों में दोपहर में सन्नाटा रहा। शहर में पेड़ों की संख्या कम होने से लोग छाया और ठंडी हवा के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed