फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   15 percent answer sheets of erstwhile unusable

पूविवि की 15 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं उपयोग के लायक नहीं

Wed, 10 Aug 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
15 percent answer sheets of erstwhile unusable
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा में उपयोग में लाई जा रही उत्तर पुस्तिकाओं में से 15 से 20 प्रतिशत उपयोग के लायक नहीं हैं। अधिकांश उत्तर पुस्तिकाओं की सिलाई खुली है। कुछ उत्तर पुुस्तिकाओं के पेज भी फटे हैं। इसकी जानकारी तब होती है जब छात्र उत्तर पुस्तिका पर डिटेल भर चुका होता है। मजबूरी इन उत्तर पुस्तिकाओं की बदलना पड़ता है। ऐसे में छात्रों का समय नुकसान होता है दूसरी विवि प्रशासन का भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

विवि के बीएड की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। छात्रों के लिए जो कापियां आई हैं उनके गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालत यह है अधिकांश उत्तर पुस्तिकाओं की सिलाई ठीक तरीके से नहीं की गई है। किसी उत्तर पुस्तिका में ऊपर से किसी में नीचे से सिलाई खुलने के कारण उत्तर पुस्तिकाएं बेकार साबित हो रही हैं। यदि सौ उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल खोल दिया जाए तो उसमें से 15 से 20 उत्तर पुस्तिकाएं उपयोग करने के लायक नहीं है। छात्र इन कापियों को इसलिए वापस कर देते हैं कि कहीं कॉपी सवाल लिखकर जमा करने के बाद पेज उखड़ गया तो उनका नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाएं काफी अच्छी हैं। यदि की सिलाई टूटी है तो कहीं एक-दो कापी में ऐसा होगा। किसी ने शिकायत नहीं किया है। यदि कोई शिकायत करेगा तो उस पर विचार किया जाएगा। -वीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक, पूविवि जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed