फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   15 including 80-year-old woman beat Corona

80 वर्ष की महिला समेत 15 ने दी कोरोना को मात

Wed, 03 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
15 including 80-year-old woman beat Corona
जौनपुर। एक तरफ कोरोना संक्रमित का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है तो दूसरी ओर बीमारी को मात देने वालों की संख्या में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। बुधवार को भी 15 मरीज स्वस्थ हो गए। खास बात यह कि स्वस्थ होने वाले मरीजों में 80 वर्ष की महिला भी शामिल है। इसके अलावा एक 65 वर्ष की महिला ने भी कोरोना से जंग जीत ली है। दोनों महिलाएं रामनगर ब्लाक के बर्राह गांव की है।मुंबई से वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आई थी। जांच में पहले एक युवक पॉजीटिव निकला। उसके बाद दोनों महिलाओं में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। अधिक उम्र होने के कारण परिजन सहम गए थे, लेकिन दृढ़ इच्छा शक्ति और सही उपचार के बूते दोनों महिलाओं ने कोरोना को हराने में सफलता हासिल की। बुधवार को कुल 15 मरीज स्वस्थ्य हुए। इसके पूर्व अलग-अलग तिथियों में 95 मरीज स्वस्थ्य हुए थे, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार तक कुल 110 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। अन्य सभी मरीजों का कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed