फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मतदाता सूची में कार्यकर्ता बढ़वाएं नाम

मतदाता सूची में कार्यकर्ता बढ़वाएं नाम

Sun, 02 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में कार्यकर्ता बढ़वाएं नाम
विज्ञापन

जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजनारायण बिन्द की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 44 वां जन्मदिवस पर केक काटकर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। दीर्घायु होने की कामना किया। विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि आज का दिन हम सबको संकल्प लेने का दिन है। हम सब समाजवादियों के लिए गौरव का दिन है। प्रदेश का चौमुखी विकास राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया। नेता के कथनी और करनी एवं कोई अन्तर नहीं है। उन्होंने मतदाता सूची के पुन: निरीक्षण कार्यक्त्रस्म में पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से अपील किया कि बूथ स्तर पर लगाकर नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराए। मतदाता सूची की निगरानी भी करें। इस अवसर पर तूफानी सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, डा.अवधनाथ पाल, श्रवण जायसवाल, हिसामुद्दीन शाह, राजनाथ यादव, इन्दू प्रकाश सिंह ने अपने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर गजराज यादव, सुशील चंद दुबे, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सूर्यभान यादव, अजय कुमार त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, धर्मेन्द्र मिश्र, यशवंत यादव, राजेश यादव, अनवारूल हक गुड्डू, रमापति यादव, सुशील श्रीवास्तव, अर्जुन पाल, अनिल दुबे, सुशील चन्द्र दुबे, पूनम मौर्य आदि मौजूद रहे। जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। समाजवादी छात्रसभा के अतुल सिंह एवं श्रवण जायसवाल ने रक्तदान किया। संचालन श्याम बहादुर पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed