फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Scholl close from 9 to 11 may

चुनाव के चलते नौ से लेकर 11 तक बंद रहेंगे विद्यालय

Wed, 08 May 2019 10:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Scholl close from 9 to 11 may

बूथों पर पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए स्कूल के वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। स्कूल वाहनों का अधिग्रहण होने से छात्र-छात्राओं को गर्मी में विद्यालय जाने में दिक्कत होगी। जिसके मद्देनजर जिला निर्वार्चन अधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी द्वारा नौ मई से लेकर 11 मई तक विद्यालय बंद करने का निर्देश दिया है।साथ ही विद्यालय बंद कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश दिया है। जबकि 12 मई को मतदान के दिन सार्वजनिक आवकाश है। यह जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी उदयवीर सिंह ने दी है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों व ईवीएम को बूथों पर ले जाने के लिए कुल एक हजार बसों को अधिग्रहित किया गया है। जिसमें स्कूल की बसें भी हैं। जिन बसों का अधिग्रहण किया गया है। उसके स्वामी किसी भी कीमत पर नौ मई की सुबह तक अपने वाहन चयनित स्थानों पर भेज दें। जिस वाहन स्वामियों को अधिग्रहण आदेश नहीं मिला है। वे भी अपने वाहनों को अधिग्रहित समझते हुए उक्त तिथि तक चयनित स्थलों पर भेज दें।जिससे पोलिंग पार्टियों व ईवीएम को समय से बूथों के लिए रवाना किया जा सके। ऐसा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्घ निर्वाचन कार्य में बाधा मानते हुए सख्त कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed