{"_id":"5c34f511bdec22569c67c827","slug":"141546974481-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानगंज। तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से खफा आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा उस समय फुट पड़ा, जब मंगलवार को सीएचसी सुजनागंज में बैठक के दौरान नोडल अधिकारी दीपिका मौर्य ने उनका वाउचर लेने से मना कर दिया। नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर हंगामा करने लगी। चिकित्सा अधीक्षक डा. पुनीत कश्यप द्वारा शीघ्र बकाया मानदेय दिलाने के आश्वासन पर आशा कार्यकर्ता शांत हुई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पर मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं ने नोडल अधिकारी दीपिका मौर्य को अपना वाउचर दिया । लेकिन नोडल अधिकारी ने बाउचर को लेने से इंकार कर दिया। जिस पर आशा कार्यकर्ता नाराज हो गई।साथ ही हंगामा करने लगी। आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले तीन माह से हम लोगों को मानदेय नहीं मिल रहा है। नोडल अधिकारी दीपिका मौर्य हम लोगों को मानदेय नहीं दे रही हैं। पूछने पर भद्दी -भद्दी गालियां भी देती हैं। जब हम लोग अपना वाउचर देते हैं तो वाउचर नहीं लेती है। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा बिल नहीं लिया जाएगा। तब तक हम लोग कार्य नहीं करेंगे । इसकी जानकारी होने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ पुनीत कश्यप पुनीत कश्यप ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में सुषमा मौर्य ने बताया कि हम लोगों ने मानदेय संबंधित शिकायत जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से भी की है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। प्रदर्शन करने वालों में निशा सिंह, सुनीता सरोज, गीतांजलि पटेल, शकुंतला सिंह, शशि कला, मीना सिंह आदि उपस्थित रही। इस संबंध में पूछने पर चिकित्साधीक्षक डॉ पुनीत कश्यप ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं से बाउचर प्राप्त कर लिया गया। शीघ्र ही बकाया मानदेय दे दिया जाएगा।