फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मेंहदी प्रतियोगिता में तूबा जमील अव्वल

मेंहदी प्रतियोगिता में तूबा जमील अव्वल

Thu, 20 Dec 2018 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मेंहदी प्रतियोगिता में तूबा जमील अव्वल
शाहगंज। फरीदुहलहक मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद सबरहद में बुधवार को आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा तूबा जमील ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता में 300 छात्राओं ने हिस्सा लिया। जेसीआई शाहगंज संस्कार और सिंह मेंहदी इण्डस्ट्रीज बंगलोर के संयुक्त तत्वावधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों में कड़ी टक्कर के बाद नाज फातिमा के हाथों पर मेंहदी सजाने वाली तूबा जमील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आफरीन मंसूरी को मेंहदी लगाने वाली अदीबा नाज दूसरे व नेहा वर्मा के हाथों पर मेहंदी सजाने वाली वंदना बिंद तीसरे स्थान पर रहीं। छात्राओं को प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। गुलाम साबिर, राजेश मिश्र व पंकज सिंह निर्णायक की भूमिका रहे। संचालन जेसी एखलाक खान ने किया। प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने आभार प्रकट किया। इस दौरान पंकज कुमार नाग, प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम, मो. आसिफ, हसन मेंहदी, इकरार खान, कफील राईन, मिन्हाज एराकी, सरफराज, विनायक गुप्ता, आरके जैसवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed