फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   14 coronas including two elderly

दो बुजुर्गों समेत 14 को कोरोना

Mon, 14 Dec 2020 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
14 coronas including two elderly
जौनपुर। दो बुजुर्गों समेत रविवार को कोरोना के 14 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें दो लखनऊ पीजीआई में भर्ती हैं, जबकि अन्य को होम आइसोलेशन में रखा गया है। नए मरीजों के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 6391 हो गई है। इसमें 96 की मौत हो चुकी है, जबकि 6127 स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

कांटेक्ट सैंपलिंग के क्रम में रविवार को मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में जमुहर गांव में कैंप लगाकर जांच की। 29 लोगों का सैंपल लेकर लैब भेजा गया। टीम ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने को प्रेरित किया। उधर जिले के अन्य क्षेत्रों में कैंप लगाकर 735 सैंपल लिए गए। पूर्व में लिए 863 सैंपल के नतीजे आए। इसमें धर्मापुर के कुछमुछ व शहर के राज कॉलोनी निवासी दो बुजुर्ग भी शामिल हैं। अन्य 12 संक्रमितों की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले से भर्ती चार मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब तक 96 की मौत हुई है। अभी 1254 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed