फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   134 SI and 1007 constables sent to Mathura for election duty

134 एसआई और 1007 सिपाही चुनाव ड्यूटी में भेजे गए मथुरा

Sun, 06 Feb 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
134 SI and 1007 constables sent to Mathura for election duty
जौनपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। मथुरा में चुनाव कराने के लिए जनपद से फोर्स शुक्रवार की रात रवाना की गई है। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस फोर्स को मथुरा रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसमें 134 उप निरीक्षक और एक हजार सात मुख्य आरक्षी और आरक्षी हैं। सभी मथुरा रवाना करने से पहले पुलिस लाइन में एकत्र करके चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही कोविड-19 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इससे सुरक्षा एवं बचाव के लिए सभी लोग मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने और सतर्क रहकर ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद, हरी झंडी दिखाकर पुलिस बल को रवाना किया गया। इस दौरान सीओ सिटी जितेंद्र दूबे, सीओ बदलापुर चोभ सिंह, सीओ गौरव शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह, प्रभारी चुनाव सेल केके चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed