फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मोदी ने जातीय चक्रव्यूह भेदने की किया कोशिश!

मोदी ने जातीय चक्रव्यूह भेदने की किया कोशिश!

Thu, 09 May 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
मोदी ने जातीय चक्रव्यूह भेदने की किया कोशिश!

विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की संस्कृति अलग है। देश व समाज की एकता और सामान्य वर्ग के लोगों के लिए हमने वह काम किया है जो कोई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि किसी का हक छीना नहीं जाएगा। हमने सामान्य वर्ग की समस्याओं को दूर किया है। दलितों और ओबीसी का जो हक था उसे रत्तीभर कम नहीं किया है। सबका साथ सबका विकास ही हमारा लक्ष्य है। यह कहकर मोदी ने सियासी समीकरण साधते हुए सवर्णों को रिझाया और उन्हें यह संदेश दिया कि 10 प्रतिशत आरक्षण देने का साहस मोदी सरकार ने किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। एक बार फिर मोदी की सरकार बनेगी और सरकार बनने के बाद 60 साल की उम्र वाले महिलाओं, किसानों, मजदूरों सहित अन्य को पेंशन मिलेगी। उन्होंने किसानों दी जाने वाली किसान सम्मान राशि का भी जिक्र किया। कहा कि जिन्हें नहीं मिला है उन्हें भी जल्द ही मिलेगा। मोदी ने कहा कि आपका वोट मोदी के खाते में जाएगा। अपने 27 मिनट के उद्बोधन में नरेंद्र मोदी ने किसानों, सवर्णों, अति पिछड़ों को रिझाया और उन्हें साधने की कोशिश की। गठबंधन पर भी उन्होंने रह रहकर करारा चोट किया और यह संदेश दिया कि उनकी सरकार आतंकवाद के खिलाफ है और अपने कार्यकाल में उन्होंने आतंकवाद और नक्सलवाद को कुचला है। तभी देश उन पर भरोसा कर रहा है। देश की रक्षा और सुरक्षा से बबुआ और बुआ को उन्होंने अनभिज्ञ बताया। उन्होंने कहा कि मुझे समय खुशी होती है जब गैस पर खाना पकाती हुई कोई गरीब महिला को मैं देखता हूं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले लोगों को उनके आवास में देखकर लगता है कि मुझे बंगला मिल गया है। गांव में लोगों के घर घर शौचालय देखकर मुझे खुशी होती है। सभी वर्ग के लोगों का जीवन आसान बनाने का काम यह चौकीदार कर रहा है।
विज्ञापन


श्रमजीवी कांड का मामला उठाकर आतंकवाद पर किया चोट
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाईयों एवं बहनों को लीजिए। क्या उस दिन को यहां के लोग भूल सकते हैं जब श्रमजीवी धमाका हुआ था। जब एक दर्जन से अधिक लोग मरे थे और कई लोग घायल हुए थे। 2014 से पहले पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आने वाले आंतकी देश में लोगों को डराते धमकाते थे। लेकिन मेरी पांच वर्ष की सरकार में देश को दहलाने वाले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और जम्मू कश्मीर तक सिमट गए हैं। कारण साफ है। 2014 के पहले धमाके होते थे, निर्दोष लोग मरते थे लेकिन 2014 के बाद ये सब क्यों बंद हुआ। हमने आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है। तभी देश एक चौकीदार पर भरोसा करता है। उन्होंने मायावती पर चुटकी लेते हुए कहा कि पांच साल पहले इसी जौनपुर में मायावती ने बोला नेताजी का बेटा ज्यादा जहरीला है। अरे बहन जी जरा यह भी बताइए क्या आप इस जहर को गरीब, पीड़ित और शोषित लोगों में बांटने में लगी है। सपा-बसपा ने यूपी में यही राजनीति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौकियां माई का जयकारा लगाया
जौनपुर। कुद्दूपुर में भाजपा के विजय संकल्प रैली को संबोधित करने की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय, जय श्री राम के साथ चौकियां माई का भी जयकारा लगाया। कहा कि इस पवित्र धरती को नमन करता हूं, मछलीशहर और आसपास के क्षेत्रों से पधारे साथियों को मेरा प्रणाम। आप ऐसी चिलचिलाती धूप में जो तप कर रहे हैं। ये आपका तब कभी बेकार नहीं जाएगा। मैं इसे ब्याज समेत लौटाऊंगा, वह भी विकास करके लौटाऊंगा। पूछा, भाइयों चुनाव की आंधी किसे कहते हैं। क्या कमाल कर दिया है आपने। साथियों मैं जहां-जहां गया हूं आप सब लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। भाइयों-बहनों मैं सर झुकाकर आप सबको नमन करता हूं। मोदी ने गठबंधन को निशाने पर लेत हुए कहा कि सपा हो या बसपा इन्होंने यूपी में जातिवाद की राजनीति की है। यूपी के लोगों के साथ भेदभाव किया है। हमने 34 करोड़ से ज्यादा गरीबों के बैंकों में खाते खुलवाए हैं। अब गरीबों के पैसे पर बिचौलियों डाका नहीं डाल पा रहे हैं। सीधे उनके खाते में पैसा पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि बुआ और बबुआ ने जौनपुर को ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को लूटा है। बहन जी को यूपी से बाहर करने का जो खेल खेला जा रहा है वह उन्हें 23 मई के बाद समझ में आएगा। इन समाजवादी खेल के बीच जिन लोगों ने बाबा साहब आंबेडकर को भूमाफिया बताया, कदम-कदम पर अपमानित किया उन्हीं के लिए अब बहन जी वोट मांग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed