फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.30 lakh cheated in the name of getting a nurse's job

Jaunpur News: नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर 1.30 लाख ठगे

Tue, 28 Feb 2023 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
1.30 lakh cheated in the name of getting a nurse's job
स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर दंपति ने महिला से एक लाख तीस हजार रुपये ठग लिए। न्यायालय के आदेश पर तेजी बाजार थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गढ़हा निवासी पूनम गौतम ने न्यायालय को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह 2013 से 2017 तक नईगंज स्थित डॉ. विनय तिवारी के विद्यालय में जीएनएम कोर्स कर रही थीं। वहीं पर तेजी बाजार थाना क्षेत्र के भुतहा निवासी बिंदु विश्वकर्मा भी उनके साथ एएनएम का कोर्स कर रही थीं। दोनों में मित्रता हो गई। 2020 में जौनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स की नौकरी करने लगी। बिंदु ने एक दिन कहा कि उसके पति ने कई लोगों की सरकारी नौकरी लगवाई है। छह लाख का इंतजाम करो तो तुम्हारी भी स्टाफ नर्स की नौकरी दिलवा देंगे। किस्तों मे रकम की बात तय होते ही छह अगस्त 2020 को 60,000 एवं 8 अगस्त 2020 को 40000 एवं थोड़ा-थोड़ा करके कुल 130000 रुपये दे दिया। लेकिन नौकरी नहीं मिली। दो जून 2022 को जब वह उसके घर पैसा मांगने पहुंची तो बिंदू ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते मारपीट की। अमित विश्वकर्मा ने जान से मारने की धमकी दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अमित विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नी बिंदु विश्वकर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed