फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाजार में कचरे का ढेर रहने से बाजारवासियों को हो रही दिक्कत

बाजार में कचरे का ढेर रहने से बाजारवासियों को हो रही दिक्कत

Tue, 29 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
बाजार में कचरे का ढेर रहने से बाजारवासियों को हो रही दिक्कत

विज्ञापन
नेवढ़िया। स्थानीय बाजार में कचरे के अंबार लगा रहने से बाजारवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। शिकायत के बावजूद कचरा नहीं हटाने से बाजारवासियों में रोष है। उन्होंने शीघ्र कचरा हटाए जाने की मांग की है।

नेवढ़िया बाजार के ठीक मध्य में कचरे के अंबार लगा हुआ है। वहीं इससे सटे नेवढ़िया -मडियाहूं मार्ग पर राहगीरों का भी आना जाना पड़ता है। कचरे वाले स्थान से महज 10 मीटर की दूरी पर नेवढ़िया इंटर कॉलेज भी है। इस दौरान हर समय बाजार में सैकड़ों लोगों की भीड़ भी जमा रहती है। लेकिन कचरे का ढेर लगे रहने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उससे निकलने वाले बदबू से बाजारवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। इस दौरान यशवंत पाठक ,बबलू वर्मा, पारस सेठ, मक्खन दुबे आदि ने बताया कि कचरे के ढेर को हटाने के लिए कई बार शिकायत प्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक की गई। अभी तक समस्या का निदान नहीं हो सका है। उन्होंने रोष जताते हुए जल्द से जल्द इस समस्या का निस्तारण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed