फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   12 Years of Service and Good Governance: *Jal-abhishek* performed in temples; the area resonated with the recitation of the *Sundarkand*.

सेवा और सुशासन के 12 साल : मंदिरों में किया जलाभिषेक, सुंदरकांड पाठ से गूंजा क्षेत्र

Thu, 11 Jun 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
12 Years of Service and Good Governance: *Jal-abhishek* performed in temples; the area resonated with the recitation of the *Sundarkand*.
गिरधरपुर स्थित हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के लिए आयोजित सुंदरकांड पाठ
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे क्षेत्र में विभिन्न गौरवमयी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और सुंदरकांड का पाठ कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की समृद्धि की कामना की। साथ ही, आमजन के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों को साझा किया गया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं : राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बाबा श्री गौरी शंकर धाम मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सांसद ने देश की सुख, समृद्धि, सुरक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन के लिए मंगल कामना की।कहा कि कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण और देश के करोड़ों गरीबों को पक्के मकान, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य बीमा व सम्मानजनक जीवन देना मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का जीवंत परिणाम है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय सरोज, मंडल अध्यक्ष संतोष पासी और सुधीर तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जलालपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत दर्शन-पूजन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और राष्ट्र की प्रगति की कामना की। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। पंकज सिंह, अतुल कुमार पांडेय, रणविजय सिंह, कृष्णचंद्र चौबे, मांधाता पांडेय, सूर्यजीत सिंह, सुशील निषाद आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरकांड पाठ और जलाभिषेक से भक्तिमय हुआ माहौल-मड़ियाहूं: श्री राम जानकी मंदिर परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान चंद्र प्रकाश सिंह 'पप्पू' की मौजूदगी में सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के बाद मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, गब्बर सिंह, दिलीप साहू और चंदन केसरी ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।
बक्शा: मल्हनी विधानसभा के परशुरामपुर मंडल अंतर्गत उतरेजपुर गांव में स्थित साईनाथ महादेव मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र की अगुवाई में बाबा का जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर जिला मंत्री डॉ. देवी प्रसाद एवं परविंदर चौहान ने सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। आशुतोष कुमार उपाध्याय, आशुतोष मिश्र और संजय शुक्ला भी उपस्थित रहे।
मल्हनी: भाजपा करंजाकला मंडल के शक्ति केंद्र डाल्हनपुर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ''दीपक'' के नेतृत्व में हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव (मम्मन), रविंद्र सिंह, श्याम बाबू यादव, अतुल सिंह और अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


विकास और सुशासन पर हुई चर्चा-बरसठी: क्षेत्र के प्रसिद्ध दियावां महादेव मंदिर परिसर में भाजपा नेता ब्रह्मदेव तिवारी के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें अभिषेक रावत ने सहयोग किया। कार्यक्रम में मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों के विकास और सुशासन के मॉडल पर खुलकर चर्चा हुई। इस मौके पर मुकेश सिंह, राजेश सिंह, जितेंद्र कुमार दुबे और विशाल शुक्ला आदि उपस्थित रहे। सुरेरी: स्थानीय श्री राम जानकी मंदिर में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की मंगल कामना की। इस अवसर पर सूरज चौरसिया, विनोद कुमार विश्वकर्मा और प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे।

गिरधरपुर स्थित हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के लिए आयोजित सुंदरकांड पाठ

गिरधरपुर स्थित हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के लिए आयोजित सुंदरकांड पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed