फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   12 people injured in land dispute in Jaunpur

भूमि विवाद में हुई मारपीट में 12 लोग घायल

Thu, 13 May 2021 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
12 people injured in land dispute in Jaunpur
मुफ्तीगंज/ बरसठी। जिले के गौराबादशाहपुर और बरसठी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हनुवाडीह गांव निवासी बाबुद्दीन व अलाऊ बुधवार को पुरानी खोदी गई नींव को पाट रहे थे, तभी दूसरे पक्ष से मोहित शर्मा ने नींव को अपना बताते हुए पाटने से मना किया। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखतेेेेे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से बाबुद्दीन और दूसरे पक्ष से मोहित शर्मा (30) ,जय शर्मा (25) व लालमनी शर्मा (50) घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चोरसंड पहुंचाया। थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर राम प्रवेश कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में बृहस्पतिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। इस दौरान दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से शिवशंकर, रवि चंद, राजकुमार, राजेन्द्र, विमल, कृष्ण, बीनू और दूसरे पक्ष के दीपक हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी बरसठी में भर्ती कराया। साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed