फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   12 encounters in the district in 82 days, 3 crooks killed

जिले में 82 दिन में 12 मुठभेड़, 3 बदमाश ढेर

Thu, 09 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
12 encounters in the district in 82 days, 3 crooks killed
जिले में बढ़ते अपराध के साथ ही पुलिस मुठभेड़ की घटनाएं भी बढ़ी हैं। पिछले 82 दिनों के भीतर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की 12 घटनाएं हुई हैं। जिसमें पुलिस की गोली से तीन बदमाश मारे गए, जबकि पैर में गोली लगने से 12 घायल हुए हैं। कुल 17 लोग गिरफ्तार हुए हैं। हालांकि मुठभेड़ की कुछ घटनाओं की पुलिस की ओर से तैयार की गई कहानी पर सवाल भी उठते रहे हैं। मुठभेड़ की ये सभी घटनाएं मौजूदा पुलिस कप्तान अजय कुमार साहनी के कार्यकाल में हुई हैं।
विज्ञापन

एसपी अजय साहनी के कार्यभार ग्रहण करने के तीसरे दिन 19 जून की रात महराजगंज थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने भटपुरा नहर पुलिया के पास बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी अच्छेलाल दफाली निवासी तरहटी मुंगराबादशाहपुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक-एक कर मुठभेड़ की घटनाएं सामने आने लगीं। बीते माह 9 अगस्त की रात सिंगरामऊ, बदलापुर, बक्शा थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बहरा पार्क के निकट पीली नदी के किनारे हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया था। मारे गए गए बदमाश सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिरकिना निवासी नितिन मौर्य और अभिषेक गौतम निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर शामिल थे। इन पर आरोप थे कि इन्हीं दो बदमाशों ने सोमवार को धनियामऊ बाजार में एटीएम कैश वैन के गार्ड की हत्या कर लूट का प्रयास किया था। इसी तरह 8 सितंबर की करीब रात ढाई बजे जनपद में लूट, हत्या, डकैती, चोरी, रंगदारी जैसे 29 वारदात को अंजाम देने वाले प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पांडेय निवासी ग्राम अमरेथू डडिया थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर को सरपतहां इलाके में मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इसके पहले हाल ही में जलालपुर, मीरगंज और शहर कोतवाली इलाके में भी पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाशों कोे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed