फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   12 deaths in a month, still people are afraid of investigation

एक माह में 12 मौतें, फिर भी जांच से कतरा रहे लोग

Thu, 20 May 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
12 deaths in a month, still people are afraid of investigation
पंचायत चुनाव के बाद गांवों में कोरोना का संक्रमण बढ़ा तो मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ने लगा। सुजियामऊ गांव में भी पिछले एक माह के दौरान एक दर्जन मौतें हुई हैं। ज्यादातर लोग बीमारी से ही मरे हैं, लेकिन कहीं भी जांच न कराने के कारण उनका जिक्र नहीं है। कई लोग बीमार भी हैं। लगातार हो रही मौत से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

करीब चार हजार की आबादी वाले सुजियामऊ गांव में अमूमन हर दूसरे घर में सर्दी-खांसी, बुखार के मरीज मिले हैं। जागरूकता के अभाव में लोगों ने खुद से ही दवाएं खरीद कर सेवन किया। तबीयत बिगड़ने पर जब अस्पताल की ओर भागे तो संसाधन के अभाव में उनकी जान चली गई। गांव के श्रीपति उपाध्याय बताते हैं कि पिछले एक माह के दौरान 12-15 लोगों की मौत हुई है। जांच न होने से किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन लक्षण के आधार पर इसकी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। काफी शोरगुल मचने के बाद सफाई कर्मी ने दवा का छिड़काव किया। अब स्थिति में कुछ सुधार है, लेकिन कोरोना का भय अब भी बना हुआ है। लोग मिलने-जुलने से परहेज कर रहे हैं। गांव में पीएचसी-सीएचसी न होने से लोगों को पांच किमी दूर नौपेड़वा और 15 किमी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। प्रधान पति प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि गांव में 10-11 मौतें हुई हैं। किसी की कोरोना जांच नहीं हुई थी, इसलिए मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। कुछ मौत स्वाभाविक भी थी। अचानक हुई मौतों के कारण लोगों में भय बना हुआ है। उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
सुजियामऊ में मौत के बारे में जानकारी नहीं है। लोगों को लगातार इस बात के लिए जागरूक किया जा रहा है कि बीमारी को छिपाएं नहीं, समय से जांच कराएं। साधारण सर्दी-जुकाम व बुखार होने पर तुरंत नजदीक के अस्पताल पर संपर्क करें और सही दवा का सेवन करें। ताकि बीमारी बढ़ न सके। जांच व दवा में लापरवाही जान जोखिम में डाल सकती है। -डॉ. एके रघुवंशी, नौपेड़वा, सीएचसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed