{"_id":"5cc74821bdec2207237e144e","slug":"11556564001-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, छप्पर जलकर राख, बालिका झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, छप्पर जलकर राख, बालिका झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनहिता गांव में शार्ट सर्किट से लही आग से छह रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए। घटना के दौरान छप्पर में सो रही एक बालिका झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार दोपहर सोनहिता गांव निवासी बनवारी सरोज के आवास पर लगा विद्युत मीटर अचानक जलने लगा। आवास के सामने लटक रहे छप्पर में आग लग गई। जबतक लोग आग बुझा पाते तबतक पांच और छप्पर में आग लग गई। चारपाई पर लेटी विकलांग सुमन देवी (12) आग से घिर गयी और भाग नही सकी। किसी तरह लोग उसे बाहर निकाले लेकिन तब तक वह झुलस चुकी थी। जबतक फायर ब्रिगेड पहुंचा तबतक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।
उधर महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में सोमवार को बुद्धू खरवार के रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
मीरगंज प्रतिनधि के अनुसार मेदपुर बनकट गांव निवासी सीमा देवी के छप्पर में सोमवार को अज्ञात कारण से आग लग गई। जिससे छप्पर में रखा खाद्यान्न समेत गृहस्थी के अन्य सामान जलकर राख हो गए।