{"_id":"5cc35c03bdec22077e099e0c","slug":"11556306947-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गावों में हुए विकास कार्यो की हर सप्ताह होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गावों में हुए विकास कार्यो की हर सप्ताह होगी समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की हर सप्ताह समीक्षा होगी। साथ ही रोजगार सेवक और सचिवों के कार्यों पर भी नजर रहेगी। बीडीओ द्वारा हर सप्ताह उनकी समीक्षा की जाएगी। सीडीओ को हर सप्ताह समीक्षा की रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं इस कार्य में लापरवाही करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
गांवों में समय से विकास कार्य पूरा हो सके और किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके मद्देनजर मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने शुक्रवार को सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजा है। जिसमें गांव में जीओ टैगिंग सहित मनरेगा, आवास, शौचालय, तालाब खुदाई आदि विकास कार्यों की हर सप्ताह समीक्षा करने और उसकी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। वहीं सचिवों व रोजगार सेवकों के कार्यों की भी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। विगत दिनों समीक्षा के दौरान जीओ टैगिंग का कार्य लक्ष्य के अनुरूप पूरा होना नहीं पाया गया है। वहीं मनरेगा, तालाब खुदाई आदि कार्यों में कम प्रगति है जिसे ठीक करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।
मानक के अनुसार विकास कार्यों को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके लिए सभी बीडीओ को हर सप्ताह में विकास कार्यों सहित सचिवों और रोजगार सेवकों के कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। इससे विकास कार्यों की प्रगति बढ़ेगी। वहीं मानक के अनुसार काम भी पूरा हो सकेगा।- गौरव वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी