फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मी मिलने पर उर्वरक के तीन दुकानों का लाइसेंस निरस्त

मी मिलने पर उर्वरक के तीन दुकानों का लाइसेंस निरस्त

Sat, 12 Jan 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
मी मिलने पर उर्वरक के तीन दुकानों का लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
जौनपुर। प्रमुख सचिव कृषि के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कमी मिलने पर तीन उर्वरक की दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। साथ ही 10 उर्वरक के दुकानों के दुकानदारों को चेतावनी दी गई। टीम ने कुल 52 द़ुकानों पर छापेमारी कर 22 नमूनों का संग्रह किया।

जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे ने बताया कि उर्वरक विक्री में कालाबाजारी न हो सके। इसके लिए प्रमुख सचिव कृषि ने टीम गठित कर उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी करने का निर्देश दिया था। जिसके निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा तहसीलवार टीम का गठन किया गया। जिसमें शहर व सदर तहसील के लिए एसडीएम मंगलेश दूबे व जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे, मछलीशहर तहसील के लिए एसडीएम जयनरायन सचान व भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय विनोद यादव, मड़ियाहूं तहसील के लिए एसडीएम मोतीलाल यादव व भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय विनोद यादव,शाहगंज के लिए एसडीएम राजेश कुमार वर्मा व जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय, बदलापुर तहसील के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश व भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ओंमकार सिंह और केराकत तहसील के लिए एसडीएम चंद्रेश कुमार सिंह व जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे को तैनात किया गया। इन लोगों द्वारा एक साथ गुरुवार को उर्वरक की दुकानों पर यापेमारी की । इस दौरान सभी टीमों ने कुल 52 द़ुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 22 नमूना लिया गया। साथ ही 10 उर्वरक के दुकानों के दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया । जबकि तीन उर्वरक की दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया गया। गुप्ता खाद भंडार मुगराबादशाहपुर, उमाशंकर बरनवाल सिजरामऊ और मौर्या खाद भंडार का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। इन दुकानों पर ई-पास मशीन से उर्वरक नहीं वितरित किया जा रहा था। स्टाक व वितरण रजिस्टर भी नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed