{"_id":"5c33a08abdec2257282d4a4c","slug":"11546887306-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ की जांच के नाम टीम ने की खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ की जांच के नाम टीम ने की खानापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी। ब्लॉक के ओडीएफ गांव कांटी बनकट में जांच के लिए लगाए गए वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश पर टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने गांव में जांच के नाम सिर्फ खानापूर्ति कर वापस चली गई।
ब्लाक के ओडीएफ गांव कांटी में बने 5 शौचालय की जांच करने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी को नामित किया गया था लेकिन सोमवार को वह न आकर उनके सहयोगी टीम सुबह 12 बजे ब्लाक पर पहुंची। निदेशक की टीम ने राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य गुलाब को साथ लेकर गांव में जांच के लिए गई। आत्मा राम के नाम से बने शौचालय में अभी तक नंबर नहीं पड़ा है और न ही लाभार्थी का नाम ही लिखा गया है। बताया गया कि वर्ष 2012 में हुए बेसलाइन सर्वे में सिर्फ पांच शौचालय ही बनने के लिए आया था। एडीओ पंचायत ने बताया कि 16 राजस्व गांवों में बने ओडीएफ की जांच करने के लिए एडी बेसिक को नामित किया गया है। एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षा निदेशक आए थे, अब गांव में गए कि नहीं, हमें जानकारी नहीं है। उधर, खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में एडी बेसिक को ही आना था लेकिन वह क्यों नहीं आए, इसकी जानकारी नहीं हो पाई। उनकी टीम आई थी। कुछ गांवों में जांच करने गए थे।