{"_id":"5c797ac7bdec224be317fd75","slug":"111551465159-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह से अधिक ग्राम पंचायतों के खाते पर लगी है रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह से अधिक ग्राम पंचायतों के खाते पर लगी है रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा पुरानी बाजार के प्रबंधक द्वारा एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के खातों के संचालन पर रोक लगा दी गई। जिससे ग्राम पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। जिसको लेकर खंड विकास अधिकारी ने एक सप्ताह पहले सीडीओ को पत्र भेजकर खातों पर लगी रोक को हटाने की अपील की गई लेकिन अभी तक खातों पर लगी रोक नहीं हटाया जा सका है।
खंड विकास अधिकारी ने सीडीओ को लिखे पत्र में बताया है कि आपके आदेश पर बदलापुर ब्लॉक के पंचायत सचिवों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल करते हुए उन्हें गांव आवंटित किया गया है। आवंटित गांव के पंचायत सचिवों सहित प्रधान के ज्वाइंट एकाउंट से खाते का संचालन किया जाना है। दो माह पूर्व संबंधित ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव का हस्ताक्षर फोटो आदि औपचारिकता प्रमाणित करके बैंक प्रबंधक के पास खाता संचालन करने के लिए फार्म भेज दिया गया है। किंतु प्रबंधक द्वारा यह कहते हुए खाते के संचालन पर रोक लगा दिया गया है कि बगैर जिला पंचायत राज अधिकारी के प्रति हस्ताक्षर किए खाते का संचालन नहीं किया जाएगा। जिससे ग्राम पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित है। यहां तक कि सरकार की महत्वाकांक्षा योजना शौचालय निर्माण पर भी विराम लगा गया है। जिससे प्रधान व सचिव के सामने समस्या गहरा गई है।