फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसान मजदूर यूनियन ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

किसान मजदूर यूनियन ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

Wed, 09 Jan 2019 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
किसान मजदूर यूनियन ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मछलीशहर। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन किसानों की समस्या को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों की बदहाली के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया। राष्ट्रपति को संदर्भित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जेएन सचान को सौपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।

धरना प्रदर्शन सभा की अध्यक्षता कर रहे कामरेड राम गोपाल सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों की हितैषी नहीं है। जिसके कारण देश का किसान तंगहाली की जिंदगी जी रहा है। देश की प्रगति तभी होगी जब किसान खुशहाल रहेगा। सभी विभागों खासकर ब्लाकों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कानून व्यवस्था पंगु होने के कारण अपराध बढ़ रहे हैं। खाद, बीज, पानी की किल्लत किसान झेल रहे हैं। किसानों को पैदावार का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सभी मजदूरों किसानों को मुफ्त आवास मुहैया कराने, छुट्टा पशुओं , नीलगाय ,जंगली सूअरों से खेती की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रबंध करने, गरीबों को पट्टा मुहैया कराने, बनवासी मुसहर बस्तियों में आवास, पेयजल व बिजली की मुफ्त व्यवस्था करने, सभी गरीबों को खाद्य सुरक्षा, राशन कार्ड, भूमि आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पीने का पानी और तीन हजार रुपये मासिक वृद्धावस्था पेंशन के साथ खेत मजदूरों के हित में सर्व समावेशी कानून बनाने, मनरेगा में साल में 250 दिन रोजगार व मजदूरी की दर 350 रुपये घोषित करने की मांग की गई। संचालन शिव शंकर मौर्य ने किया। इस अवसर पर कामरेड अशोक कुमार पांडेय, सुषमा सिंह, भूलन राम, जय लाल सरोज, राम किसुन यादव, बसंत लाल, बलिकरन, राजदेव पटेल आदि ने बिचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed