फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   111 booths increased in assembly constituencies

विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े 111 बूथ

Sat, 14 Aug 2021 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
111 booths increased in assembly constituencies
जौनपुर के मछलीशहर तहसील के सभागार में विभिन्न गांवों के लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को प्रशासन की बैठक हुई। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए बने बूथों की समीक्षा की। साथ ही 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 55 तथा मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में 56 नए बूथ बनाये गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में 56 ऐसे बूथ हैं जहां 1200 से अधिक मतदाता है। जबकि मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 55 ऐसे बूथ चिन्हित किए गए है जहां 1200 से अधिक मतदाता है। ऐसे में चुनाव आयोग के निर्देश पर इन स्थानों पर नए बूथों का सृजन किया गया है। इसके अलावा निकामुद्दीनपुर गांव के ग्राम पंचायत भवन में बने मतदाता केंद्र को परिवर्तित किया गया है। जिसे अब ग्राम न्यायालय स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने उपस्थित लोगों को से अपील की है कि मतदान केंद्र पर कहीं कोई समस्या हो तो उसे भी लिखित रूप से अवगत कराएं। जिससे मतदान बूथ को परिवर्तित किया जा सके। बैठक में विभिन्न गावों के लोग तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed