फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   11 years old child Brutal murder in Jaunpur dead body found thrown in drain accused arrested

जौनपुर में 11 साल के बच्चे की निर्मम हत्या: दो दिन से था लापता, नाले में फेंका मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 May 2022 12:55 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 May 2022 12:55 PM IST
सार

जौनपुर के बड़ारी गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का 11 वर्षीय बेटा बुधवार रात से गायब था। शुक्रवार सुबह उसका शव नाले में फेंका मिला। गले में कील चुभोने और चेहरे पर चोट के निशान मिले। 

विज्ञापन
11 years old child Brutal murder in Jaunpur dead body found thrown in drain accused arrested
बालक के शव के पास खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के बड़ारी गांव में ईंट भट्ठा पर काम करने वाले एक श्रमिक के 11 वर्षीय पुत्र का शव शुक्रवार सुबह नाले में मिला। उसकी निर्ममता से हत्या कर शव को नाले में फेंका गया था। बालक बीते बुधवार की रात से गायब था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बक्शा थाना क्षेत्र के बड़ारी गांव निवासी सुधीर पाठक व उमाशंकर यादव ईंट भट्ठा चलाते हैं। भट्ठे पर गया (बिहार) के दरियापुर थाना खिजरसराय निवासी उमाशंकर मांझी अपनी पत्नी व चार बेटी और दो बेटा के साथ रहकर मजदूरी करता है। बीते बुधवार की रात आठ बजे उमाशंकर का 11 वर्षीय पुत्र पवन मांझी गायब हो गया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, पवन भट्ठे पर काम करने वाले युवक के साथ रात में कहीं गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद कोई सुराग नहीं मिलने पर उमाशंकर ने गुरुवार को स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर, पवन की तलाश भी जारी रही। इस दौरान शुक्रवार सुबह बड़ारी स्थित नाले में एक बालक का शव मिला। उसकी शिनाख्त पवन के तौर पर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे का शव देखकर परिजन बिलख उठे। उसके मुंह से खून निकल रहा था। गले में कील चुभोने और चेहरे पर चोट के निशान मिले।  शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह व सीओ रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शक के आधार पर पुलिस ने दीपक चौहान निवासी कोइरी डिहवा थाना सिकरारा को दबोच लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वारदात का कारण अभी साफ नहीं है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed