फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   11 thousand volt wire fell, the city's electricity was disrupted for eight hours

Jaunpur News: 11 हजार वोल्ट का तार गिरा, आठ घंटे बाधित रही शहर की बिजली

Mon, 21 Aug 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
11 thousand volt wire fell, the city's electricity was disrupted for eight hours
जौनपुर। शहर के नजदीक कलीचाबाद बाईपास के समीप रविवार को भोर में 11 हजार वोल्टेज का तार अचानक टूटकर गिर गया। इससे बड़ा हादसा होते होते बच गया। हालांकि दो पिकअप व एक बाइक तार की चपेट में आने से धू-धू कर जलने लगे। तीनों वाहनों के टायर आदि जल गए। इसके बाद करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे शहर की करीब ढाई लाख की आबादी यानी 60 हजार बिजली उपभोक्ता प्रभावित रहे।
विज्ञापन

कलीचाबाद बाईपास के समीप भोर करीब साढ़े तीन बजे तार टूटकर कर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि भोर का समय होने से लोगों का आवागमन कम रहा, नहीं तो बड़े हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। सूचना लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को दी। इस दौरान शहर के नईगंज स्थित सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में भी फाल्ट आ गई, जिससे करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान नईगंज, मुरादगंज, सिटी स्टेशन, रूहट्टा, परमानत पुर, उमरपुर, चांदमारी, टीडी कॉलेज, हुसैना बाद, कटघर, तारापुर कॉलोनी सहित अन्य वार्डों में बिजली सप्लाई बंद हो जाने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शहर के रविंद्र यादव, दिनेश तिवारी, रामपलट चौधरी का कहना है कि सुबह का समय होने के चलते ज्यादातर काम प्रभावित हो गए। सबसे अधिक समस्या पानी को लेकर हुई। दिन में साढ़े 12 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता तृतीय राम आधार ने बताया है कि इंसुलेटर टूटने से तार टूटकर गिर गया। इस वजह से नईगंज स्थित सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में भी फाल्ट आ गया। तत्काल टीम भेजकर ट्रांसफार्मर का फाल्ट सुधार कर व टूटे तार को जोड़ बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed