फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   11 people, including Zafarabad MLA, are corona positive

जफराबाद विधायक समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव

Wed, 04 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
11 people, including Zafarabad MLA, are corona positive
जौनपुर। जिले में बुधवार को कोरोना के 11 नए पॉजिटिव केस आए। पीड़ितों में जफराबाद विधायक और उनके प्रतिनिधि व चालक भी शामिल हैं। तीनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। विधायक 31 अक्तूबर को सिकारारा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री सहित अन्य पार्टी नेताओं के साथ मंच पर भी थे। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद संपर्क में आए अन्य लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जफराबाद विधायक को दो दिन से सर्दी-खांसी, बुखार की शिकायत थी। उन्होंने इसकी जांच कराई तो बुधवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सोशल मीडिया एकाउंट पर यह सूचना साझा करते हुए उन्होंने संपर्क में आए अन्य लोगों से भी जांच कराने की अपील की है। जफराबाद विधायक से पहले शाहगंज, बदलापुर और मड़ियाहूं की विधायक भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। सदर सांसद भी इससे पीड़ित हैं। उधर, सीएचसी मछलीशहर की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में बुधवार को बंधवा बाजार में कैंप लगाया। विभिन्न बाइक शोरूम व इलेक्ट्रानिक दुुकान संचालकों की जांच की गई। कुल 21 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच हुई। सभी निगेटिव रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को 1861 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 11 पॉजिटिव आए हैं। अब जिले में 5895 पाजिटिव केस हो गए हैं। इसमें 5546 मरीज ठीक होकर के घर जा चुके हैं। अब तक 85 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed