फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   109 farmers will get solar pumps to keep the crops green

फसलों को हरा भार रखने के लिए 109 किसानों को मिलेगा सोलर पंप

Tue, 28 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
109 farmers will get solar pumps to keep the crops green
जौनपुर। फसलों को हरा भरा रखने के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान अभियान कुसुम योजना का लक्ष्य मिल गया है। इसमें 109 किसानों को सोलर पंप मिलेगा, इसके लिए किसानों को आनलाइन बुकिंग करानी होगी। इसमें वहीं किसान बुकिंग करा सकेंगे, जिनके पास सिंचाई के लिए बिजली का कनेक्शन नहीं होगा। इन पर 60 फीसदी तक अनुदान होगा।
विज्ञापन

किसानों को खेती करने के लिए पानी और बिजली की कमी न हो इसके लिए भारत सरकार ने पीएम कुसुम योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को सिचाई के लिए सोलर पंप उपलब्ध करवाना है। इससे बिजली और किसानों के श्रम दोनों की बचत हो सके। इस वित्तीय वर्ष में जिले में 109 किसानों को सोलर पंप देने का लक्ष्य कृषि विभाग को मिला है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों को बड़े स्तर पर आर्थिक अनुदान दे रही है। उप निदेशक कृषि जयप्रकाश ने बताया कि तीन जुलाई से सोलर पंप लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। पहले आओ पहले पाओ तहत किसानों को लाभ दिया जाएगा। 2 एचपी लक्ष्य 25, 3 एचपी 70, 5 एचपी एसी 10, 7.5 एसी लक्ष्य दो, 10 एचपी लक्ष्य दो कुल 109 सोलर पंप कृषकों को वितरण किया जाएगा। सोलर पंप 60 प्रतिशत अनुदान पर वितरण किया जाएगा। इसमें 40 प्रतिशत किसानों को देना होगा। ऑनलाइन टोकन जनरेट करने के बाद ही किसानों को चालन के जरिये कृषक अंश की धनराशि एक सप्ताह के अंदर किसी भी इंडियन बैंक की शाखा में जमा करनी होगी। ऐसा न करने पर चयन निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed