फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 07 Apr 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब
जौनपुर। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन शनिवार को देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शीतला चौकिया धाम में भोर में चार बजे से ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। मैहर माता मंदिर, नव दुर्गा मंदिर में भी लोगों ने मां के दर्शन पूजन किए। घरों में कलश की स्थापना कर व्रत रख लोगों ने पूजा पाठ किया। कलश स्थापना के साथ ही नौ दिन तक चलने वाला वासंतिक नवरात्र शुरू हो गया।
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र के पहले दिन शनिवार को आदि शक्ति मां शैलपुत्री के स्वरूप की उपासना की गई। मां आदि शक्ति का शृंगार करने के बाद भोर में मंदिरों का पट दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया। देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। पूरे दिन देवी मंदिर मां के जयकारे से गूंजते रहे। व्रती लोगों ने भी मां के दरबार में पहुंच कर मत्था टेका। सुबह घरों की साफ सफाई करने के बाद स्नान आदि करके भक्त माल फूल लेकर मां के दरबार में पहुंच गए। आस पास के कई जिलों के श्रद्धालुओं ने देवी दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाई। मां शीतला चौकिया धाम में दर्शन पूजन करने के बाद विन्ध्याचल के लिए रवाना हुए। मां शीतला धाम चौकिया में दर्शन पूजन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहन को मंदिर परिसर से पहले ही रोक दिया था। मंदिर के पास जाम न लगे इसे देखते हुए वाहनों के लिए पार्किंग पहले ही तय कर दिया गया था। छोटे बड़े सभी वाहनों को पहले ही रोक दिया गया। नवरात्र का पहला दिन होने के नाते दुकानदार भी भोर में पहुंचकर अपने माला फूल व चुंदरी की दुकानें खोलकर बैठ गए। नवरात्र शुरू होते ही माला फूल और नारियल के दाम भी बढ़ गए। आम दिनों में 10 से 15 रुपये में बिकने वाला गेंदा के फूल का माला दाम बढ़कर बीस रुपये तक पहुंच गया। इसके अलावा शहर के मां दक्षिणा काली मंदिर, नव दुर्गा शिव मंदिर, मां विंध्यवासिनी मंदिर ताड़तला में दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ रही। सिंगरामऊ : सिद्धपीठ महाकाली मंदिर में पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। चौरा मां दुर्गा मंदिर व बपई भवानी समेत क्षेत्र के अन्य देवी मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। मछलीशहर : छाछो गांव स्थित शक्ति धाम, मोलनापुर के दुर्गा मंदिर सहित शक्ति धाम, चौरा माई मंदिर देवनगर, शीतला माता मंदिर सराययुसुफ़, सादीगंज के मैहरदेवी मंदिर तथा पुरानी बाजार और बरईपार रोड पर स्थित काली मंदिर में सुबह से ही दर्शन पूजन करने वालों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed