फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अंधविश्वास दूर कर बच्चों को सही राह दिखाएं शिक्षक

अंधविश्वास दूर कर बच्चों को सही राह दिखाएं शिक्षक

Thu, 28 Mar 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
अंधविश्वास दूर कर बच्चों को सही राह दिखाएं शिक्षक

विज्ञापन
जफराबाद। बीआरपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुभाष सिंह ने कहा कि बच्चों को निखारना ही शिक्षकों की जिम्मेदारी है। वह बुधवार को वह राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज हुंसेपुर के वार्षिकोत्सव में जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी बुद्धजीवी समाज के बुराइयों को दूर करने के लिए सार्थक प्रयास करें। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख उर्मिला सिंह रहीं। उन्होंने रंग लाल करना, नारियल में पानी छिड़क कर आग लगाना, टूटी रस्सी को जोड़ना, पानी से दिया जलाना, जैसा कार्य करके दिखलाकर छात्र छात्राओं का अंधविस्वास को दूर कर दिया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विपनेश कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों को क्लब की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विनय श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल साहब श्रीवास्तव तथा संचालन अब्दुल हक अंसारी ने किया। कार्यक्रम में बसंतलाल,जंगबहादुर सिंह, अवनीश, अनिल कुमार पाठक, अरविंद सिंह जायसवाल, कामता प्रसाद यादव, गौरव श्रीवास्तव, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed