फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1000 electricity thieves in the city are causing revenue loss worth crores of rupees

Jaunpur News: शहर में 1000 बिजली चोर कर रहे करोड़ों के राजस्व नुकसान

Fri, 23 Aug 2024 03:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
1000 electricity thieves in the city are causing revenue loss worth crores of rupees
विनय यादव
विज्ञापन

जौनपुर। शहर में 1000 से अधिक बिजली के चोर पूर्वांचल विद्युत निगम लिमिटेड को एक करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं।

निगम से मिले आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से अगस्त 2024 तक शहर की दोनों सर्किल क्षेत्रों में करीब एक हजार बिजली चोरों को चिह्नित किया गया है। कर्मचारियों की सांठगांठ, कड़ी कार्रवाई न होने के कारण इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है।

जिले भर में 5.83 लाख बिजली उपभोक्ता है। नगरीय क्षेत्र में 55 हजार उपभोक्ताओं को 67 उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके लिए 62 हजार ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में आबादी अधिक और घनी होने के कारण बिजली चोरी आसान है। ऐसा करने वाले इतने महिर हैं कि तार भले एबीसी केबल में बदले जा चुके हों या फिर अंडरग्राउंड हों, चोर चोरी कर ही लेते हैं। निचले स्तर पर काम करने वाल कर्मी ही तमाम तरीके बताते हैं, इससे बिजली चोर फायदा उठाते हैं, लेकिन निगम को अच्छा खासा चूना लगता है। सर्किल-1 में बिजली चोरों की संख्या 206 है इसमें से 110 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा भी दर्ज कराया है। ये लोग विभाग को करीब एक करोड़ रुपये की चपत लगा रहे हैं। सर्किल-2 में भी करीब 350 बिजली चोर चिह्नित हैं। इनमें से भी करीब 100 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। कुल मिलाकर करोड़ों रुपये की चपत लग रही है।
विज्ञापन


----------

यहां होती है सर्वाधिक बिजली चोरी

निगम के मुताबिक चौकियाधाम, पंचहटिया बाजार, रश्सीदाबाद, नई सब्जी मंडी, अहियापुर, कोतवाली, मीरमस्त, उर्दु बाजार और सिलेखाना क्षेत्र में सबसे अधिक बिजली चोरी होती है। ये तो सिर्फ शहरी इलाके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात और बदतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

सख्त अभियान चले तो होगा सुधार

बिजली निगम के पास सारी जानकारी होने के बाद भी बड़े अधिकारियों की उदासीनता से निगम को करोड़ों रुपये का चूना लगता है। बड़े अधिकारी खुद इन चोरों पर लगाम लगाने की जहमत करना उठाते। बिजली निगम के कर्मचारियों के मुताबिक अगर सख्त अभियान चलाकर कार्रवाई हो तो बिजली चोरी रूक सकती है।


--------

वर्जन

बिजली चोरों को लगातार चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। अधिशासी अभियंता और उप खंड अधिकारियों को बराबर उनके क्षेत्र में निगरानी का निर्देश दिया गया है। जल्द ही सख्त अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

- विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed