फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   100 rupees a liter of milk and 50 rupees a kg papaya

सौ रुपये लीटर बकरी का दूध और 50 रुपये किलो हो गया पपीता

Thu, 13 Oct 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
100 rupees a liter of milk and 50 rupees a kg papaya
बदलापुर। इलाके में डेंगू फैलने के कारण बकरी का दूध, कीवी और पपीते की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। नारियल पानी की भी मांग बढ़ी है। बकरी का दूध सौ रुपये लीटर तो वहीं पपीता भी पचास रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

बदलापुर में 17 अगस्त से डेंगू का संक्रमण शुरू हुआ था। उसके बाद से ही फलों के दाम बढ़ने लगे। फल व्यापारी अंकुर निगम ने बताया कि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण बाजार में कीवी, नारियल, अनार, पपीता जैसे फलों की मांग बढ़ी है। इस वजह से कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। कीवी पीस 35 रुपये पीस, डाभ 70 रुपये, पका पपीता 60 रुपये और कच्चा पपीता पचास रुपये किलो की दर से बिक रहा है। बकरी का दूध तो आसानी से मिल ही नहीं रहा है। उसकी कीमत 100 से 150 रुपये लीटर तक है। सामान्य दिनों में बकरी का दूध 70 से 80 रुपये, कच्चा पपीता 25 से 30 रुपये, कीवी 25 से 30 रुपये, नारियल पानी (डाभ) 40 से 50 रुपये मिलता था।
विज्ञापन

-
बदलापुर में अब तक मिले 451 डेंगू के मरीज
सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने बताया कि 17 अगस्त से अब तक कुल 3035 लोगों की जांच की गई। जिसमें 451 मरीज डेंगू प
ॉजिटिव पाए गए हैं। इलाज के बाद करीब 300 से अधिक मरीज ठीक भी हो चुके हैं। शेष का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि सीएचसी में डेंगू वार्ड भी उपचार के लिए बनाया गया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह की निगरानी में नियमित रूप से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। मंडलीय स्वास्थ्य टीम भी तहसील क्षेत्र के सर्वे दो बार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed